मुरादाबाद, दिसम्बर 8 -- एक महिला ने अपने पति, सास, ससुर एवं ननद पर आरोप लगाकर भगतपुर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। जनपद रामपुर के ग्राम भोलानंगला निवासी महिला के अनुसार 4 मार्च 2024 को उसका विवाह भगतपुर क्षेत्र के ग्राम उदावाला निवासी नौशाद के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से उसके ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर उसकेसाथ गाली गलौज और मारपीट करते थे। आरोप है कि 5 दिसंबर की सुबह उसके पति ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इस मामले में महिला ने चारों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.