संभल, फरवरी 23 -- थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी मलखान सिंह ने रविवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि बेटी कलावती की शादी तीन वर्ष पूर्व जाफरपुर निवासी पुनीत के साथ की थी। शादी में बजट के हिसाब से दहेज भी दिया था। लेकिन शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक, भैंस व 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। आरोप लगाया कि 20 फरवरी को जब वह अपनी बेटी से मिलने जाफरपुर पहुंचा तो देखा कि ससुराली उसकी बेटी के साथ मारपीट कर रहे थे। विरोध करने पर उसके साथ भी हाथापाई कर दी। जिससे उसे चोटें आईं। उसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटी को घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक राजीव मलिक ने बताया कि पति पुनीत, ससुर लालाराम, सास गोपी देवी, श्योदान, हरवीर के...