पीलीभीत, फरवरी 5 -- पूरनपुर। थाना घुंघचाई के गांव कबीरपुर कसगंजा की रहने वाली सोहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले दो लाख रुपए की मांग करने लगे। आरोप है कि दहेज न देने पर 16 जनवरी को ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर बच्ची सहित घर से निकाल दिया। मायके वालों ने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। महिला ने ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...