प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 11 -- बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के छेंवगा महन्दापुर गांव निवासी राहुल सरोज की पत्नी पूनम ने पुलिस को तहरीर देकर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पूनम के अनुसार उसकी शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये, बुलट बाइक की मांग करने लगे। आरोप है कि पांच अप्रैल की सुबह उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति राहुल, सास निर्मला, ससुर शारदा प्रसाद, ननद कंचन, देवर नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.