पीलीभीत, फरवरी 4 -- पूरनपुर। ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को जिंदा जलाने का आरोप है। आग से झुलसी महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीओ अस्पताल पहुंचे और महिला के बयान दर्ज किए। बाद में महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना माधोटांडा क्षेत्र के मल्लपुर न्यूरिया की नूरी का निकाह 2018 में फिरोज निवासी मदीनानगर मुझा रोड के साथ हुआ था। दोनों के दो बच्चे हैं। आरोप है कि ससुराल वाले नूरी को दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते थे। वह दहेज में बलेट और सोने के आभूषणों की मांग कर रहे थे। कई बार ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। मंगलवार को नूरी का पति फिरोज घर पर नहीं थी। आरोप है दहेज की मांग पूरी न होने पर सास और देवर ने नूरी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग लगने से महिला बुरी तरह झुलस गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.