प्रयागराज, सितम्बर 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। खुल्दाबाद निवासी एक विवाहिता को दहेज के लिए मारपीट की गई। आरोप है कि चिमटा गर्म कर शरीर दाग दिया गया। विरोध करने पर मारपीट कर भगा दिया गया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति आजम खान, सास, देवरों सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। चकिया निवासी शमीमा खान ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2019 में शाह आजम खान से शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के खातिर ससुराली प्रताड़ित करने लगे थे। 17 जनवरी 2021 की रात मारपीट की गई। उसका पति बाल पकड़कर चिमटा गर्म कर शरीर पर दाग दिया। इसके बाद जेवरात लेकर घर से जान से मारने की धमकी देते हुए मासूम बेटी के साथ निकाल दिया। वर्ष 2024 में जब ससुराल पहुंची, तो ससुरालियों ने बताया कि शाह आजम ने दूसरा निकाह कर लिया है। उसका एक पुत्र भी है। खुल्दाबाद प...