अलीगढ़, फरवरी 22 -- अकराबाद, संवाददाता। क्षेत्र में दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर एक महिला को जलाकर मार देने के मामले में थाना अकराबाद पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।थाना अकराबाद क्षेत्र के ग्राम जल्लूपुर सीहोर निवासी आरोपियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित पिता किशनचन्द्र बघेल, निवासी ग्राम अहमदपुर, थाना मडराक ने बताया कि उसने अपनी बेटी सपना का विवाह मई 2023 में अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज देकर किया था, लेकिन विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में प्लॉट के लिए पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को लगातार प्रताड़ित किया गया। दिनांक 7 दिसंबर 2025 को सुबह करीब सात बजे आरोपियों ने महिला पर डीज़ल छिड़क कर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उप...