गिरडीह, दिसम्बर 11 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की हुई मौत मामले का एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने बुधवार को जांच - पड़ताल की। उनके साथ थाना प्रभारी विनय कुमार यादव भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने गांव पहुंचकर मामले को लेकर लोगों से जानकारी लेते हुए कुछ बिंदुओं पर जांच - पड़ताल की। एसडीपीओ ने कहा कि मामले को लेकर मृतका के परिजनों के द्वारा दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया दहेज हत्या का मामला लग रहा है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतका के सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इधर डुमरी के नावासार निवासी इदरिश अंसारी के आवेदन के आधार पर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। ...