वाराणसी, फरवरी 11 -- चौबेपुर (वाराणसी)। दहेज के लिए विवाहिता को कमरे में बंद कर पीटने और आभूषण छीनने के मामले में चौबेपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। धौरहरा की कामिनी निषाद ने बताया कि उसकी शादी 7 दिसंबर 2023 को हकारीपुर (जौनपुर) के महेंद्र कुमार निषाद से हुई थी। कुछ समय बाद पति, ससुर विजय कुमार निषाद, सास, ननद सविता आदि ने Rs.5 लाख रुपये दहेज की मांग शुरू कर दी। 16 जुलाई 2024 को कमरे में बंद कर पति ने पीटा। सभी जेवर उतरवा लिए। कई दिनों तक खाना-पानी भी नहीं दिया। वह किसी तरह मायके आई। अब भी ससुराल वाले परेशान कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...