बाराबंकी, फरवरी 20 -- सुबेहा। निकाह के बाद से ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर फरियाद लगाई। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सुबेहा थाना क्षेत्र के पूरे बरजोर गांव निवासी मुस्ताक की पुत्री नशरीनबानो का निकाह अयोध्या जिला के मजनावा गांव निवासी मुस्तकीम के पुत्र अल्ताफ के साथ हुआ था। नशरीनबानो ने पुलिस को दी गई तहरीर मेंआरोप लगाया कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज कम मिलने की बात कहकर प्रताड़ित करते हैं। ससुराल में मारपीट से आजिज आकर अपने मायके मे रहने लगी तो पति तलाक देने की धमकी देने लगे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अल्ताफ, मोबिन, नजमा, अतीक, खुशबू, मोतिक, रूकसार, आशिब व आदिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.