बिजनौर, फरवरी 7 -- गांव शाहलीपुर कोटरा निवासी एक विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पति सहित ससुराल पक्ष के 11 लोगों पर मुकद्दमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के गांव शाहलीपुर कोटरा निवासी निशात बानो पुत्री अब्दुल सत्तार ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार असलम पुत्र उस्मान निवासी ग्राम रुडकली तारावाली थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर से हुई थी आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति असलम व ससुराल पक्ष के मोहम्मद उस्मान, रशीदा, शाकिब, औसमा, अफसाना, फरहाना, रुकसार, इकराम, इस्तकार, मुदस्सीर आए दिन गाली गलौज कर दहेज के लिए प्रताड़ित करते है दो लाख रुपए व एक कार की मांग कर रहे है मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर कार...