प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 14 -- बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वेंधन गोपालपुर गांव निवासी सुरेश चन्द्र शुक्ल की बेटी प्रियंका शुक्ला की शादी दो मई 2023 को सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के गढ़ईगढ़ गांव निवासी विनय कुमार के बेटे दीपक कुमार मिश्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से दहेज में पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग को लेकर ससुरालवाले प्रियंका को प्रताड़ित करते रहे। इस बीच प्लॉट खरीदने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे, पैसे नहीं देने पर मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता प्रियंका शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता के पति दीपक कुमार मिश्र, सास शीसम मिश्र, ससुर विनय कुमार, देवर अभिषेक मिश्र के नाम रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.