बांका, फरवरी 5 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के हड़हार पंचायत अंतर्गत भोलाडीह गांव में ससुरालवालों द्वारा की गई बेरहमी से मारपीट में बुधवार को एक 23 वर्षीय विवाहिता की ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका गांव के शंभू यादव की पत्नी बबीता देवी बताई गई है। घटना को लेकर मृतका के पिता हड़हार पंचायत के झुनझुनिया गांव निवासी पप्पू यादव ने कटोरिया थाना में आवेदन दिया है। जिसमें मृतका के पति शंभू यादव, ससुर रितेश यादव सहित 5 लोगों को नामजद बनाया गया है। मामले में पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। पिता के अनुसार बबीता का प्रेम विवाह वर्ष 2018 में शंभू यादव से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज को लेकर ससुरालवालों द्वारा उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। बताया गया कि ससुरालवाले 4 लाख रुपए दहे...