रामपुर, फरवरी 21 -- सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कालोनी निवासी उजमा का कहना है कि उसका निकाह कई साल पहले गंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ठोठर रज्जड़ सब्जी मंडी निवासी आरिफ के साथ हुआ था। निकाह के समय हैसियत के अनुसार दहेज नहीं दिया था। लेकिन,ससुराल वाले खुश नहीं थे। ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि ससुरालियों के कहने पर पति से उसे तीन तलाक दे दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली में पति आरिफ समेत फूल, रिजवाना और सलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...