उरई, फरवरी 6 -- उरई। दहेज उत्पीड़न के एक गंभीर मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना पूंछ, झांसी की अरलेखा देवी ने बताया शादी 15 फरवरी 2019 को रोहित निवासी नदीगांव के साथ हुई थी। आरोप है कि 26 जनवरी 2025 को पति, सास, ननद व ननदोई ने मारपीट कर बच्ची समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के साथ कुटुंब न्यायालय में भरण-पोषण व दहेज उत्पीड़न व मारपीट का केस दायर कराया है। 2 फरवरी 2026 को कालपी बस स्टैंड के पास पति रोहित तीन अज्ञात लोगों के साथ मिल गाली-गलौज कर पिता बुद्ध सिंह के साथ मारपीट की और पीड़िता का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्द...