विकासनगर, अगस्त 16 -- पति और उसके परिजनों ने दहेज के लिए महिला और उसके नवजात को छोड़ दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर सहित सभी ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि एक महिला ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसका विवाह प्रमोद कुमार पुत्र राम निवास रायल निवासी ग्राम व पोस्ट ऑफिस कारी तहसील नवलगढ़, जिला झुंझुनू राजस्थान के साथ हुआ था। शादी के बाद वह और उसका पति एक साल तक प्रगति विहार सेलाकुई में रहे। उसके बाद वह उसे अपने पैतृक गांव राजस्थान ले गया। जहां सास गीता देवी, जेठ मनोज व देवर उसे ताने मारकर दहेज की मांग करने लगे। उसे आए दिन परेशान करने लगे। उसको खाने पीने व लत्ते कपड़ों से भी तंग करने लगे। उससे खेतीबाड़ी का काम करवाने लगे। उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर उसका उत्पीड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.