छपरा, जून 22 -- पुलिस ने सास को किया गिरफ्तार सोनपुर, संवाद सूत्र सोनपुर थाने के शिकारपुर - खरियाडीह गांव में रविवार को दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर देने का आरोप लगाया गया है। मृतका लगभग 22 वर्षीय मालती देवी सोनपुर थाने के खरियाडीह शिकारपुर निवासी अरविन्द महतो की पत्नी बतायी गई है। मृतका के भाई के बयान पर पति, सास - स्वसुर, ननद समेत सात लोगों के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मृतका मालती देवी के भाई मुकेश महतो ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसकी बहन की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को गायब कर देने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि 2022 में उसकी बहन मालती देवी का विवाह हुआ था। उसको एक छोटी लड़की भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.