फरीदाबाद, मार्च 8 -- पलवल, संवाददाता। शादी के महज छह दिन बाद ही दहेज की मांग पूरी न होने पर एक नवविवाहिता की फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। होडल थाना प्रभारी यशवीर सिंह के अनुसार मिंडकोला गांव निवासी महेंद्र ने पुलिस को दी बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सपना की शादी 1 मार्च 2025 को अंधुआँ पट्टी होडल के हरिश के साथ की थी। शादी से पहले दहेज के रूप में 10 लाख 11 हजार रुपये दिए गए थे। शादी के बाद जब सपना मायके आई तो उसने अपनी मां को बताया कि उसका पति उसे पसंद नहीं करता और किसी और से प्यार करता है। उसने कहा कि शादी सिर्फ दहेज के लिए की गई थी और अब उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। 4 मार्च को सपना दोबारा ससुराल चली गई। 7 मार्च को उसने रोते हुए अपनी मां को फोन कर बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.