मधुबनी, जनवरी 15 -- खजौली,निज प्रतिनिधि। खजौली थाना के बेहटा गांव के वार्ड संख्या चार में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नवविवाहिता की मारपीट कर जला कर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि मृतका रूपा देवी (24) को उसके पति निलेश कुमार यादव और ससुर चंदेश्वर यादव ने तीन लाख रुपये और दो भर सोना नहीं देने पर पहले बेरहमी से पीटा, फिर आग के हवाले कर दिया। घटना बुधवार देर शाम की है। गंभीर रूप से जली रूपा देवी को परिजन एक निजी वाहन से इलाज के लिए डीएमसीएच ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर खजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के निर्देश पर एसआई फिरोज आलम सहित अन्य पुलिस बल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के मायके वाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.