अंबेडकर नगर, मार्च 18 -- सैदापुर, संवाददाता। दहेज की लालच में विवाहिता को जबरन धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। (हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता) वहीं पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर पीड़िता की शिकायत पर ससुराली जनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के गुरदासपुर की रंजन यादव की शादी एक वर्ष पूर्व जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के करमैनी गांव के मजरे मौलही टड़वा के रमेश यादव से हुई थी। पिता ने क्षमतानुसार दान दहेज देकर धूमधाम से बिटिया को विदा किया था। आरोप है कि दहेज के लिए ससुराली जनों ने शुरू से ही विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। बीते दिनों ससुराल पक्ष के कुछ लोग विवाहिता को जबरन खींचकर घर से बाहर निकालने लगे, जिसका किसी ने वीडियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.