बस्ती, फरवरी 3 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दहेज के लिए दो विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में कप्तानगंज और गौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर विवाहिता ने बताया कि वह वर्तमान में अपने मायके में रह रही है। उसकी शादी छावनी थानाक्षेत्र के अमोढ़ा खास निवासी गुड्डू सोनकर के साथ हुई है। आरोप है कि उन्हें ससुराल में दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मारपीट कर अपशब्द कहा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी पति गुड्डू सोनकर, सास मालती देवी, जेठ पिन्टू सोनकर, ससुर हरिहर, ननद पम्मी, देवर अमन के अलावा ननदोई मनोज सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गौर थाने में तहरीर देकर विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी सोनहा थानाक्षेत्र के रहने वा...