मुजफ्फरपुर, नवम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विवाद से ठीक पहले दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया है। यह आरोप लगाते हुए दुल्हन की मां ने महिला थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला मनियारी थाना क्षेत्र का है। दुल्हन की मां ने पुलिस को बताया कि गरहां थाना क्षेत्र के लड़के से उसकी लड़की की शादी तय हुई थी। चार दिसंबर 2025 को शादी होनी थी। तीन दिसंबर को मटकोर सहित अन्य रस्में होनी थीं। कार्ड बंट गया था और शादी की सारी तैयारी पूरी हो चुकी थी। बताया कि इस बीच दूल्हा पक्ष ने अचानक बाइक और अतिरिक्त राशि की मांग की। इन मांगों के पूरा नहीं होने पर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। आवेदन में पीड़ित पक्ष ने पुलिस से अब तक खर्च हुए सात लाख की राशि वापस दिलाने की मांग की है।

हिंदी ह...