कौशाम्बी, नवम्बर 1 -- मंझनपुर, संवाददाता करारी थाना क्षेत्र के फरीदपुर संवरो गांव में ब्याही एक महिला की दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद दुधमुंही बच्ची संग उसे घर से निकाल दिया। मामले में अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चरवा के बरौलहा गांव की पूनम यादव पुत्री तीरथ सिंह ने बताया कि उसकी शादी 28 फरवरी 2023 को फरीदपुर संवरो निवासी बृजभवन से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो 12 जुलाई 2025 को ससुरालीजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद पांच माह की बेटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.