हापुड़, दिसम्बर 11 -- क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी सोनम ने बताया कि उसको शादी के बाद से ही पति समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित कर रहे है, लेकिन वह उनके उत्पीड़न को सहन कर रही है। पीड़िता ने बताया कि एक माह पूर्व उसके पति ने दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसको पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...