कौशाम्बी, फरवरी 20 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में एक विवाहिता की गुरुवार रात गला घोटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसे मौत की नींद सुलाया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी पति, सास व ससुर की तलाश शुरू कर दी है। घटना से मायके वालों में कोहराम मचा हुआ है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के हटवा रामपुर मड़ूकी निवासी दशरथ लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी कोमल देवी (22) की शादी करीब दो साल पहले अलवारा में ओम प्रकाश उर्फ सोनू कुमार से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित के मुताबिक गुर...