बुलंदशहर, फरवरी 20 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, गर्भवती होने के बावजूद मारपीट करने और हत्या का प्रयास किया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला राधानगर निवासी पीड़ित राजू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उन्होंने अपनी पुत्री कोमल की शादी 15 जुलाई 2024 को गांव खेतलपुर भांसौली निवासी सौरव के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति सौरव, ससुर रामवीर, सास सर्वेश और ननदों ने कम दहेज का ताना देकर कोमल के साथ मारपीट शुरू कर दी। जून 2025 में पीड़िता कोमल को गर्भवती होने के बावजूद पीटा गया। पीड़ित पिता के अनुसार बीती 16 फरवरी को ससुरालियों ने कोमल को कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि सास और पति ने जान से मा...