जौनपुर, दिसम्बर 15 -- मुगराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम विलोई निवासी विवाहिता रश्मि दुबे ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। रश्मि दुबे पुत्री ओमप्रकाश तिवारी का विवाह 30 नवंबर 2020 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार ग्राम पूरालाल पोस्ट ढेमा थाना बदलापुर निवासी अजीत कुमार दुबे पुत्र हीरालाल दुबे के साथ हुआ था। विवाह के दौरान पीड़िता के पिता ने सामर्थ्य अनुसार लगभग दो लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी, घड़ी सहित अन्य घरेलू सामान दान स्वरूप दिया गया था। विवाह के बाद ससुराल पहुंचने पर पति, सास-ससुर, जेठ, जेठानी, देवर और ननद दहेज से संतुष्ट नहीं थे और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग...