अलीगढ़, अगस्त 18 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव बुढ़ाका में दहेज के लिए ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं पेट में लात मारकर गर्भ गिरा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव बुढ़ाका निवासी पूजा की शादी चार मार्च 2022 को हरियाणा के बल्लभगढ़ सिटी निवासी प्रवीण के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आए दिन दहेज में दो लाख रुपए की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। विरोध करने पर पति ने पेट में लात मार दी। तबियत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गर्भपात हो गया। इसके बाद ससुराल वाले गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। तब से वह मायके में ही रह रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.