बदायूं, दिसम्बर 27 -- बदायूं, संवाददाता। शादी तय होने के बाद दहेज की अतिरिक्त मांग कर विवाह से इंकार करने, सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने और मानसिक व आर्थिक क्षति पहुंचाने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर दहेज मांगने, धोखाधड़ी और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दातागंज कोतवाली के पलिया गूजर की रहने वाली सूरजकली पत्नी शिवलाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता कासगंज जिले के थाना सिकंदपुर वैश्य क्षेत्र के गांव रानीडामर निवासी मोरध्वज उर्फ राजकुमार पुत्र रघुवीर से तय किया था। चार अप्रैल को आरोपी पक्ष पलिया गूजर आया, जहां रिश्तेदारों और परिजनों की मौजूदगी में गोदभराई की रस्म हुई। शादी की तिथि 13 नवंबर तय की गई और वादी पक्ष ने शादी की पूरी तैयारी कर ली, दावत बा...