बुलंदशहर, फरवरी 24 -- दहेज में वैगनआर कार की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी। उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई।कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया है, कि 7 फरवरी को चंद्रपाल सिंह पुत्र गंगा चरण निवासी गांव ख्वाजपुर थाना औरंगाबाद ने कोतवाली में तहरीर देकर अवगत कराया, कि उसने अपनी पुत्री अनीता की शादी 9 दिसंबर 2022 को सुमित पुत्र गंभीर सिंह निवासी गांव तोरई अनूपशहर के साथ दान दहेज कर की थी। किंतु अनीता के ससुरालीजन दहेज की अतिरिक्त मांग में वैगनआर कार तथा प्लाट खरीदने के लिए Rs.100000 की मांग करके उसका शारीरिक तथा मानसिक शोषण कर रहे थे। इसी के चलते 5 फरवरी 26 को अनीता के ऊपर पति सुमित, ससुर गंभीर सिंह तथा बंटी ने डीजल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे अनीता गंभीर रूप से झुलस गई। पड़ोस के लोगों ने उन्हें...