संतकबीरनगर, दिसम्बर 6 -- धनघटा/पौली, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम बकौली कला में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को ससुराल वालों ने मायके भेज दिया। पीड़ित विवाहिता ने दो वर्षीय बच्चे के साथ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार महराजगंज जिले के पुरन्दरपुर थानांतर्गत ग्राम बंसतपुर निवासी रुखसार पुत्री मोहम्मद यूसुफ की शादी तीन वर्ष पूर्व धनघटा थाने के ग्राम बकौली कला निवासी काजी जौहर अली पुत्र साहन्सा उर्फ कल्लन के साथ हुई थी। शादी में लड़की पक्ष ने दहेज में दो लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठी तथा अन्य कीमती उपहार व घरेलू सामान दिया। शादी के कुछ समय तक ससुराल में सब कुछ सामान्य रहा। लेकिन बाद में ससुराल में पति, जेठ, नन्दोई, ननद मिलकर पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न ह...