कौशाम्बी, नवम्बर 29 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपन घाट थाने के मलाक मोईनुद्दीनपुर गांव में ससुरालवालों ने दहेज की खातिर शादी के एक साल बाद ही विवाहिता को पीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही बगैर दहेज लिए घर न लौटने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पिता के साथ थाने जाकर घटना की तहरीर दी। मलाक मोईनुद्दीनपुर गांव निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसने अपनी बेटी रानी की शादी दो वर्ष पूर्व पूरामुफ्ती थानाक्षेत्र के हैदरगंज गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र रामचंद्र के साथ किया था। उसने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। आरोप है कि दिए गए दहेज से पति समेत ससुरालीजन खुश नहीं थे। वह दहेज में एक लाख रुपये नकदी, सोने की चैन, अंगूठी और कीमती भैंस की मांग करने लगे। दहेज की मांगें पूरी नहीं होने पर एक साल बाद ही पति ने ससुरालियों के संग उसे मारपीट कर घर ...