हापुड़, मई 17 -- दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को जलाने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता रीना सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि नौ दिसंबर 2012 को उसकी शादी गांव महरौली जिला गाजियाबाद निवासी शिवकुमार के साथ हुई थी। मायके वालों ने उनकी शादी में 15 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी में दिए गए दान दहेज से पति शिवकुमार, ससुर किरनपाल, देवर ओमवीर व राजकुमार, ननद जोगिंद्री व अंजू नाखुश थे। शादी के कुछ दिनों बाद से ही आरोपी कम दहेज का ताना देकर उनका उत्पीड़न करने लगे थे। इसमें पति के चाचा विजय व चाची मुकेश भी उनका साथ देते थे। शादी के बाद उन्होंने तीन पुत्रियों को जन्म दिया था। इसके बाद भी आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.