उन्नाव, अप्रैल 27 -- पुरवा। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ रिश्तेदारों द्वारा छेड़छाड़ और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बीघापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 11 मई 2023 को पुरवा थाना क्षेत्र के गांव कसरौर निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाह में परिजनों ने दान-दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही सास, ससुर और उनके रिश्तेदार दहेज में कार की मांग करने लगे। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि रिश्तेदार हमेशा उसके ससुराल में ही बने रहते थे और अकेला पाकर अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। जब उसने इस बात की जानकारी अपने माता-पिता को दी तो 25 मार्च 2025 को ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट कर घर से न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.