हापुड़, अप्रैल 15 -- दहेज की मांग पूरी न होने से नाराज पति और ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घर से बाहर खदेड़ दिया, जिसके पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। सिंभावली क्षेत्र के गांव भरना के चंद्रपाल ने अपनी बेटी संगीता की शादी चार साल पहले कृष्ण निवासी हसनपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर के साथ की थी। जिसमें लाखों रुपये के दान दहेज के साथ ही शादी में कई लाख की रकम खर्च की गई थी। परंतु पति समेत ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हो पाए, जो कुछ दिन बाद ही संगीता का तरह तरह से उत्पीडऩ करते हुए उसे दिव्यांग बताकर मायके से दहेज में पचास हजार की रकम समेत बाइक लाने का दबाव बनाने लगे। पिता की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से उक्त मांग पूरी न होने पर पति समेत ससुराल वालों की जुल्म ज्यादती और भी बढ़ गई। पीडि़ता के पिता ने थाने में तहरीर देकर आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.