रामपुर, जनवरी 2 -- नगर के मोहल्ला मस्जिद काजी मनिहारों वाली गली निवासी के अनुसार उसकी शादी करीब दस साल पहले संभल के सीकरी गेट निवासी शमी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग करते थे। आरोप है कि पहली नवम्बर को ससुराल के लोगों ने उसे तीनों बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 14 दिसम्बर को आरोपी मायके में आ गए। इस बीच पति ने अपने परिजनों के उकसाने पर उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति शमी, सास सोराब, जेठ विक्की, जेठानी आशकार, ननद रेशमा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.