मेरठ, जनवरी 14 -- रोहटा। थाना क्षेत्र के अरनावली गांव निवासी महिला ने ससुरालियों पर दहेज में लाखों रुपये की नकदी और कार नहीं लाने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी डॉ विपिन ताडा को दिए प्रार्थना पत्र में अरनावली निवासी अंजुम पुत्र मुमताज ने बताया कि उसकी शादी दो साल पूर्व मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के चमड़ा पैठ कालोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज में दो लाख रुपये की नकदी समेत कार की मांग कर रहे थे। कई बार उनको समझाने का प्रयास किया लेकिन इसी बीच दहेज न मिलने पर महिला का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि पति ने उसको कुछ दिन पूर्व तीन तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करके घर से निका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.