संभल, जून 2 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला को पति की मृत्यु के बाद ससुराल वालों ने दहेज को लेकर घर से निकाल दिया। जहां महिला की तहरीर पर पुलिस ने छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव निवासी महिला सर्वेश पत्नी सुदेश की शादी लगभग 4 वर्ष पहले रजपुरा निवासी सुदेश पुत्र चरन सिंह के साथ हुई थी। जहां ससुराल के लोग दहेज में दो लाख रुपए तथा एक सोने की अंगूठी की मांग करने लगे। जबकि इसका विरोध महिला का पति सुदेश भी करता था, लेकिन ससुराल के लोग फिर भी नहीं मानते थे। बीते 17 मई को पति की मृत्यु के बाद महिला सर्वेश ससुराल पहुंची तो उसे घर में नहीं घुसने दिया। महिला के तीन बच्चों सहित उसे घर से निकाल दिया। महिला अपने मायके कैला देवी थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में आ गई। दहेज की मांग करने वाले ससुर चरन सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.