नोएडा, नवम्बर 27 -- दादरी, संवाददाता। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की मॉडर्न रेलवे सिटी सोसाइटी में रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी और पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मॉडर्न रेलवे सिटी सोसाइटी में दीपाली परिवार के साथ रहती हैं। दीपाली ने पुलिस को बताया कि करीब दस महीने पहले उसकी शादी गुरुग्राम हरियाणा के रहने वाले मनीष पाल सिंह के साथ हुई थी। शादी के तुरंत बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी और पांच लाख रुपये की मांग कर दी। इसके लिए विवाहिता का उत्पीड़न किया जाने लगा। शादी के एक महीने बाद विवाहिता को बुरी तरह पीटा गया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.