बांदा, दिसम्बर 21 -- बांदा। संवाददाता दहेज की मांग पूरी न करने से नाराज ससुराली जनो ने युवती को मारपीट कर घर से निकाल दिया। सूचना पाकर पीड़िता का पिता आ गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गूलर नाका निवासी 34 वर्षीय ऊषा पत्नी हरिओम रविवार की दोपहर खाना बनाने जा रही थी। तभी पति जेठ जेठानी देवर ससुर ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पाकर ऊषा का पिता बब्बू भी मौके पर पहुंच गया। वह अपनी बेटी को लेकर महिला थाने पहुंचा। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसका जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया है। घायल ऊषा ने बताया कि उसकी शादी के 14 साल हो गए। ससुराली जन दहेज में बाइक और सोने की अगूठी मागते है। न देने पर उसे प्रताड़ित करते है। उसे संतान नही है। ससुराली दह...