हापुड़, फरवरी 11 -- कोतवाली नगर क्षेत्र की एक मोहल्ला निवासी विवाहिता को दहेज की मांग पूरी नहीं करना भारी पड़ गया। उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में कोतवाली नगर क्षेत्र के कोठी प्यारेलाल निवासी तान्या बाटला ने बताया कि उसकी शादी 15 फरवरी 2025 को सहारनपुर के जगदंबे एंक्लेव पंत विहार निवासी लक्ष अरोड़ा के साथ हुई थीं। शादी में करीब 40 लाख रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और 20 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करना शुरू कर दिया। यातनाओं से तंग आकर उसके भाई ने किसी तरह दो लाख रुपये की व्यवस्था कर ससुराल पक्ष को दिए थे। 18 लाख रुपये की मांग को लेकर लगातार दबाव बनाया जाता रहा। आरोप है कि 6 जुलाई 2025 क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.