रुडकी, फरवरी 7 -- दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसका उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले उसका विवाह मुंडिया की निवासी विनीत कुमार के साथ धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। बताया कि विवाह के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने विवाहिता के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करते रहे साथ ही देवर ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर उसके पति विनीत कुमार, ससुर अशोक कुमार, सास सोनिया, ननद विनीता व प्राची निवासी मुड़ियाकी कोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.