हाजीपुर, जनवरी 28 -- जंदाहा संवाद सूत्र जंदाहा निवासी एक नव विवाहिता को ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर घर से निकाल देने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में माता-पिता के घर रह रही समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाना के बसढिया निवासी शिव शंकर सिंह की पुत्री संगीता कुमारी ने अपने पति जंदाहा निवासी संतोष कुमार, सास शांति देवी, देवर सुभाष रंजन सहित सात लोंगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि उनकी शादी जंदाहा निवासी संतोष कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज से वर्ष 2021 में हुई थी। आरोप लगाया कि आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर प्रताड़ित किया और घर से बेघर कर दिया। सारा सामान एवं जेवरात अपने पास रख लिया है। बताया गया है कि देवर सुभाष रंजन जो डॉक्टर है। उनके द्वारा गलत दवाई दिया जाता था। वहीं ससु...