बगहा, मार्च 9 -- नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। शादी में कन्या निरीक्षण के समय दहेज के बकाए रुपए की मांग पर एक लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। घटना नगर के वार्ड नौ की है। लड़की द्वारा शादी से इंकार करने के बाद लड़की पक्ष ने रामनगर के विलासपुर गांव निवासी दुल्हा हिमांशु कुमार,उसके पिता सुभाष साह समेत सात लोगों को बंधक बना लिया। शिकारपुर पुलिस जांच में जुट गई है।बताया जाता है कि नगर के वार्ड नौ की एक लड़की की शादी रामनगर के विलासपुर गांव में तय हुई थी। बारात शुक्रवार की रात्रि में धूमधाम से आई।वरमाला की रश्मे भी निभाई गई।लेकिन कन्या निरीक्षण के समय लड़के के पिता ने बकाए दहेज के रुपए की मांग कर दी।काफी मान मनव्वल के बाद भी बात नही बनी।इसी बीच लड़की पक्ष के लोगो की नजर आभूषणों पर पड़ी।शंका होने पर गहनों की जांच की गई।सभी गहने नकली निकले।इसपर लड़की पक्ष क...