औरैया, जनवरी 9 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के पुरवा उदौत गांव निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने थाना अजीतमल में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विवाहिता के अनुसार उसका विवाह करीब चार वर्ष पहले हुआ था। आरोप हैं कि विवाह के कुछ समय बाद से ही पति, ससुर, सास और ननद द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी गई। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ गाली-गलौज की जाती रही और आए दिन मारपीट कर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया गया। विवाहिता ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं, फिर भी ससुरालीजन का व्यवहार लगातार उत्पीड़नकारी रहा। कई बार दोनों पक्षों के लोगों ने समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। विवाहिता का कहना है कि बीती 1 जनवरी को देर रात करी...