शाहजहांपुर, जनवरी 3 -- अतिरिक्त दहेज में तीन लाख रुपये नकद और कार न मिलने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और जान से मारने की नीयत से जहर पिलाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुवायां के गांव उमरिया कल्यानपुर निवासी लक्ष्मी नारायण शुक्ला ने बताया कि उन्होंने करीब छह वर्ष पहले अपनी 28 वर्षीय पुत्री शिवाली की शादी बंडा थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर खखरा निवासी विकास अवस्थी से की थी। शादी के समय सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया गया था, लेकिन ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। तीन लाख रुपये नकद व कार की मांग करने लगे। कई बार रिश्तेदारों के माध्यम से पंचायत भी कराई गई, लेकिन मांगें बंद नहीं हुईं। आरोप है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.