लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव तुरकहटा टप्पा गोकन की विवाहिता को ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता कल्पना ने बताया कि उसकी शादी गांव के अनुज के साथ 4 वर्ष पूर्व हुई थी जिससे एक पुत्र को जन्म दिया। दो माह से दोबारा गर्भवती होने पर पति, सास प्रेमवती और ससुर राम सिंह ने बाइक और एक लाख की नकदी लाने की मांग की विवाहिता ने असमर्थता जताई। जिस पर तीनों ने एक राय होकर मारपीट कर सुहाग के गहने और कपड़े छीन कर घर से निकाल दिया था। पीड़िता के मायके वालों ने सुलह समझौता न मानने पर पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नामित आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...