संभल, मार्च 17 -- जुनावई। जनपद बदायूं के गांव इस्माइलपुर कोठरा गांव निवासी उदयवीर सिंह ने बेटी की जुनावई थाना क्षेत्र के गांव संतनगर निवासी भूरे सिंह के साथ की थी। महिला के पिता ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया था। परिजन आए दिन दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। बीते दिनों भी बेटी के साथ मारपीट की थी। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति भूरे, सास रूपवती, ससुर चोभ सिंह, भगवान सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.