बदायूं, फरवरी 23 -- मूसाझाग, संवाददाता। एसएसपी से शिकायत के बाद दहेज की मांग और प्रताड़ना के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों पर विवाहिता और उसकी नवजात बेटी के साथ मारपीट, दहेज की मांग और घर से निकालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव किसरूआ के रहने वाले सुखवीर ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी बेटी पूजा की शादी लगभग पांच साल पहले हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में 30 हजार रुपये नगद, एक बाइक और घरेलू सामान जैसे वैड, कूलर, पंखा, अलमारी, पीतल व स्टील के बर्तन और कपड़े दहेज में दिए गए थे। सुखवीर ने आरोप लगाया कि दहेज से संतुष्ट न होने के कारण मनोज, रनवीर, नत्थो देवी और सगुना देवी ने पूजा और उसकी नवजात पुत्री को शादी के बाद ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.