रुद्रपुर, दिसम्बर 10 -- सितारगंज, संवाददाता। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला का गर्भपात कराने का आरोप है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रियाज बानो निवासी ग्राम पंडरी ने बताया कि उसकी पुत्री गुलिस्ता का निकाह डेढ़ साल पूर्व अफसर पुत्र इकबाल निवासी ग्राम सनेकपुर थाना हाफिजगंज, बरेली के साथ हुआ था। लेकिन शादी के बाद से ही पति अफसर, ससुर इकबाल और सास फातमा, देवर हसरत, नन्द यासमीन और चाचा आरिफ ने दहेज के लिए प्रताड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान गुलिस्ता गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात करा दिया। इस तरह से उसकी पुत्री का दो बार गर्भपात करा चुके है। आरोप लगाया कि उसकी पुत्री का पति रिलेसनसिप में रह रहा है। ससुरालियों ने उसकी पुत्री को कमरे में बंद करके मार-पीट कर घर से निकाल दिया। मारपीट से उसकी पुत्री बहुत ही भयभीत होने से बीमा...